बैंक ऑफ़ बड़ौदा और मिज़ुहो बैंक ने की नीतिपरक साझेदारी

www.daylifenews.in
मुंबई। मिज़ुहो बैंक लिमिटेड (“मिज़ुहो”), जो मिज़ुहो फाइनेंशियल ग्रुप इंकॉर्पोरेटेड की बैंकिंग इकाई है और विश्व के सबसे बड़े पूर्ण-सेवा वित्तीय संस्थानों में से एक है तथा भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विलय एवं अधिग्रहण फायनांसिंग, व्यवस्थित ऋण, सीमा-पार फायनांसिंग समाधान तथा व्यापक कॉर्पोरेट एवं निवेश बैंकिंग अवसरों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक नीतिपरक साझेदारी किए जाने की घोषणा की है। ललित त्यागी, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा: “मिज़ुहो बैंक के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रगाढ़ कॉर्पोरेट संबंधों एवं बाजार की समझ को मिज़ुहो की वैश्विक विशेषज्ञता और सेक्टर विशेष के अनुभव के साथ जोड़ते हुए घरेलू एवं सीमा-पार विलय एवं अधिग्रहण अवसरों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करना है।” पीयूष अग्रवाल, सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडिया कॉ-कंट्री हेड, मिज़ुहो बैंक ने कहा: “बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ हमारा यह समझौता सीमा-पार स्ट्रक्चरिंग, सिंडिकेशन और अधिग्रहण लेनदेन की अंडरराइटिंग के संयुक्त विकास की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसमें दोनों संस्थानों की क्षमताओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *