
महिला जागरूकता की दिशा में जयपुर पुलिस की अनूठी पहल:
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया है।
इसी क्रम में, जिला पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) हनुमान प्रसाद (I.P.S.) द्वारा पूजा प्रजापत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।
सराहनीय कार्य:
पूजा प्रजापत, जो ‘सुरक्षा सखी’ के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें यह सम्मान महिला जागरूकता अभियान में उनके कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय सहयोग के लिए दिया गया है।
मनोबल बढ़ाना:
पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार के सम्मान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और सामुदायिक पुलिसिंग में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करना है।