
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए मनोहरपुर पुलिस ने मंगलवार को बस स्टैंड पुलिया के नीचे विशेष यातायात जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।
थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में यातायात पुलिसकर्मी प्रियंका शेखावत और उदयचंद ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि 2 जुलाई से 16 जुलाई तक विशेष यातायात जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यातायात पुलिस कर्मी प्रियंका शेखावत ने बताया कि शाम 5 बजे तक 180 चालान काटे गए। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।