
www.daylifenews.in
थानागाजी, अलवर। भोपाला निवासी हरियाली बाबा के रूप में विख्यात एल.पी.एस.विकास संस्थान के सचिव पर्यावरणविद रामभरोस मीणा आगामी पन्द्रह अगस्त को सीकर, राजस्थान में आयोजित समारोह में कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित होंगै। सजग जल प्रहरी सम्मान (नव प्रभात जन सेवा संस्थान, दिल्ली), ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड- 2019 (ग्वालियर, म प्र), पर्यावरण मित्र सम्मान (राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति, दिल्ली), अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण गौरव सम्मान (नव प्रभात जन सेवा संस्थान, दिल्ली), इनवायरमेंट वारियर अवार्ड 2024 (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, सरदार शहर, चुरू, राजस्थान) , सुन्दर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान (ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट, बल्लभगढ, हरियाणा) , बल्लभभाई पटेल अवॉर्ड (ओम फिल्म सिटी,अहमदाबाद), भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पर्यावरण रत्न सम्मान (पतना, बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड), डा. बी.आर.अम्बेडकर समाज रत्न सम्मान (रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन, बांदा, उ प्र), बिरसा मुण्डा प्रतिभा सम्मान ( अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, राजस्थान), राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान ( सरस्वती शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, सरदार शहर,चुरू, राजस्थान) आदि अनेकों राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित श्री रामभरोस मीणा को यह सम्मान विगत दो दशकों में उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में दिये महत्वपूर्ण योगदान हेतु दिया जा रहा है। यह जानकारी कमला देवी जनसेवा संस्थान, सीकर द्वारा दी गयी है।