वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान को दी नई दिशा

www.daylifenews.in
सीहोर। भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत कार्यरत “राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला” ने एक सहयोगात्मक पहल के तहत वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी में आयनोस्फीयर और अंतरिक्ष मौसम (Space Weather) के अवलोकन के लिए अपनी ‘नॉर्थ–साउथ चेन फॉर आयनोस्फीयर एंड स्पेस वेदर ऑब्जर्वेशन’ के अंतर्गत GNSS रिसीवर प्रणाली स्थापित की है। यह अत्याधुनिक सुविधा विश्वविद्यालय की अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सहयोगात्मक परियोजना का विश्वविद्यालय स्तर पर समन्वय कर रहे डॉ. शरद चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने कहा, “GNSS रिसीवर सुविधा की स्थापना हमारे अनुसंधान बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण विस्तार है और यह उच्च प्रभाव वाले वैज्ञानिक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सुविधा आयनोस्फीयर के निरंतर अवलोकन को संभव बनाएगी तथा GNSS, NavIC और अंतरिक्ष मौसम के क्षेत्र में बहुविषयक अनुसंधान के नए अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही, यह छात्रों को वास्तविक समय के वैज्ञानिक डेटा से जुड़ने का अवसर देगी और इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोगात्मक अनुसंधान को और अधिक मजबूत बनाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *