तीसरे हज कैम्प में 80 से ज्यादा हज यात्रियों ने हज आवेदन किए

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाऊंडेशन की ओर से आवेदन हज – 2027 के इच्छुक आवेदकों की सहायता लिए तीसरा हज आवेदन कैम्प हज हाउस, करबला, में लगाया गया जिसमें 80 से ज्यादा हज यात्रियों ने ओनलाइन आवेदन किये
हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि कैम्प में हज यात्रियों के ब्लड ग्रुप की जांच हाजी मौहम्मद सलाम के द्वारा कि गई। ओर ऑनलाइन आवेदन भरने का काम आसीफ हम्ज़ा खान, मौहम्मद शाहरुख, मौहम्मद जावेद, मौहम्मद ज़कि , मौहम्मद इरफान खान के द्वारा किया गया ओर हज यात्रियों के आवेदन भरने से पहले उनके कागज़ात की जांच पड़ताल का काम हाजी मोहम्मद अशफाक नक़वी, मोहम्मद साबिर, अब्दुल नफिस, मौहम्मद असलम साबरी, मौहम्मद आसिफ राजा, युसुफ कुरैशी के द्वारा किया गया‌।
इस कैम्प में जावेद कागज़ी हाजी निज़ामुद्दीन, अख्तर रिज़वी, हाजी मौहम्मद क़मर , फुरकान पठान ने शिरकत की।
अगला कैम्प भी हज हाउस कर्बला में ही सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जायेगा।
चतुर्थ कैंप: 19 जुलाई 2026
हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि हज-2027 आवेदन हेतु आवेदक निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक रूप से साथ लेकर आएं—

  • पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
  • ओरिजिनल पासपोर्ट (प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की कॉपी सहित)
  • बैंक खाते की जानकारी अथवा कैंसिल चेक
  • पते का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड )लाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *