151 टॉपर स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से अल्पाइन सेकेंडरी स्कूल, ब्रह्मपुरी, जयपुर में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 151 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है और अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता है।
कार्यक्रम में सचिव रवि कश्यप ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा के बारे में अवगत कराया कि कनक जोशी , संस्था कोषाध्यक्ष मोना अग्रवाल ,स्नेह लता शर्मा, आकाश डंडोंरिया, तरुण कुमावत, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *