
www.daylifenews.in
जयपुर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य को योग के महत्व से अवगत कराना तथा जीवनशैली पर बताया गया कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है, मस्तिष्क को शांति मिलती है तथा मोटापा कम करने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी योग अत्यंत लाभकारी है।
कार्यक्रम में मुख्य योगाचार्य जितेन्द्र चौधरी (पुत्र श्री गोपाल लाल चौधरी), निवासी मोरीजा (चोमू), जिला जयपुर—जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं—ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान किया।
योगाचार्य ने छात्राओं को योगिंग, जॉगिंग के साथ-साथ वृक्षासन, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, हलासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, बद्ध पद्मासन आदि विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही प्राणायाम में भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा मेडिटेशन एवं सूक्ष्म व्यायाम के लाभ और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए योग के प्रति अपनी रुचि और जागरूकता प्रदर्शित की।