ब्रेन पावर क्विज में प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। विद्या भारती विद्यालय, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, पुरानी बस्ती (पांचवा चौराहा, जय लाल मुंशी का रास्ता) में रोचक एवं ज्ञानवर्धक ब्रेन पावर क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मेरा अधिकार संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने हास्य और कॉमेडी के माध्यम से बच्चों को खूब आनंदित किया। उन्होंने जनरल नॉलेज के प्रश्नों और वर्ग पहेलियों के जरिए बच्चों की बुद्धिमत्ता एवं त्वरित सोचने की क्षमता को परखा।
विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए अपने ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सही जवाब देने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य विशेष कुमार अवस्थी एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है और वे मनोरंजन के साथ सीखने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ शिक्षा को रोचक बनाती हैं और बच्चों में ज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *