ब्लाइंडफोल्ड फन गेम में बच्चों ने दिखाई अद्भुत पहचान

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। एस.के. जैन फिल्म प्रोडक्शन के तत्वाधान में न्यू पुपिल्स एकेडमी, उनियारो का रास्ता, चांदपोल बाजार स्थित परिसर में मस्ती से भरपूर ब्लाइंडफोल्ड फन गेम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिल्म डायरेक्टर सुनील जैन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा यादव को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए किया।
इस दौरान न्यू कमर्स विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष ब्लाइंडफोल्ड गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर विभिन्न वस्तुओं—जैसे काउंटिंग मशीन, चश्मा, कैंप, गेंद, चाबी का छल्ला और पेन—को केवल स्पर्श के माध्यम से पहचानने का रोचक खेल कराया गया।
बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी तीव्र समझ, संवेदनशीलता और पहचान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संजय सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आशा यादव ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता एवं संवेदनशीलता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होती हैं। अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *