प्रसूताओं की हो रही मौतें हृदय विदारक : अशोक गहलोत

www.daylifenws.in
जयपुर। राजस्थान में आज सत्ता के अहंकार ने इंसानियत और संवेदनाओं को मार दिया है। अस्पतालों में सरकारी लापरवाही से प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतें हृदय विदारक हैं, लेकिन सरकार सिर्फ लीपापोती में मस्त है। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहते हुए अपने एक्स अकाउंट पर आगे लिखा।
जिन माताओं ने दम तोड़ा, उनके बिलखते परिवारों को आज तक कोई राहत या मुआवजा नहीं मिला। जो अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रही हैं, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पत्रों, अपीलों और जनता के आंसुओं का इस असंवेदनशील सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर समाचार पत्रों की कटिंग का एक कोलाज भी पोस्ट कर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *