मेँ सदैव एक टीम लीडर के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा – चौधरी

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर डिस्कॉम के मनोहरपुर उपखंड कार्यालय में सहायक अभियंता (O&M) के पद पर आदरणीय श्रीमान पुष्पेन्द्र चौधरी जी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया।
सहायक अभियंता आदरणीय श्रीमान मनोहर सिंह यादव जी के स्थानांतरण के पश्चात रिक्त हुए इस पद पर आदरणीय श्रीमान पुष्पेन्द्र चौधरी जी ने अपनी नवीन नियुक्ति के साथ जिम्मेदारी संभाली।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद Er. पुष्पेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि “टीम एनर्जी मनोहरपुर मेरे लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि परिवार है। हम सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और परिश्रम से वित्तीय वर्ष 2026-27 में मनोहरपुर को विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुंचाएंगे।”
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ निगम द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से पूरा करें।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो कर्मचारी ईमानदारी और लगन से कार्य करेगा, उसके साथ वे सदैव एक टीम लीडर के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। वहीं कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और उदासीनता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *