
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। समाजसेवा, त्याग और दानवीरता की मिसाल भामाशाह श्री भारत जांगिड़ जी का जन्मदिन मनोहरपुर में 13 जुलाई को पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कोरोना काल में मानवता की अनूठी मिसाल
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था, तब भारत जांगिड़ जी ने जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर काम किया:
- किसी को भूखा नहीं सोने दिया – प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन और राशन किट वितरित की
- गरीबों के मोबाइल रिचार्ज – करवाए ताकि मजदूर और छात्र अपने परिवारों से जुड़े रह सकें
- हजारों मास्क निःशुल्क वितरित
कर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया - खाद्य सामग्री का वितरण कर लॉकडाउन में फंसे प्रवासी और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाई
सेवा ही जीवन का ध्येय - सामूहिक विवाह सम्मेलन व गौशाला में गरीबों की मदद “बंद मुट्ठी” से करते हैं
- दान ऐसा करते हैं कि “सीधे हाथ से क्या दान किया है, बाएं हाथ को भी पता नहीं चलता”
- दिखावे से कोसों दूर रहकर हमेशा नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे रहते हैं
पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान
उनके इस नि:स्वार्थ सेवाभाव को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक महोदय ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर शॉल, माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। SP साहब ने उन्हें “समाज का असली कोरोना योद्धा” बताते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
जन्मदिन के अवसर पर फल वितरण और वृद्धजनों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन ने उपस्थित होकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।