
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पूर्व प्रधानाचार्य व मनोहरपुर नगर पालिका के पार्षद श्री रामेश्वर प्रसाद बुनकर ने कहा कि अच्छे शिक्षक हमेशा याद आते हैं यह शब्द बुनकर ने आमलियों के बास में स्थित गोपाल भवन में आयोजित मास्टर शौकीन अली खान के स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे
पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सहाय जाजोरिया ने कहा की मास्टर शौकीन अली खान साहब कर्तव्यनिष्ठ परिश्रमी ईमानदार दयालु मिलनसार है इनका व्यवहार सराहनीय है
अब्दुल अजीज लोहानी ने कहा कि मास्टर शौकीन अली खान साहब हमेशा समय के पाबंद रहे हैं इन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दिए हैं और लड़कियों की शिक्षाओं पर अधिक जोर दिया है।
इस अवसर पर मोहनलाल खट्मरिया कल्याण सहाय बंगाली आदि उपस्थित थे। इधर कवि कमल शर्मा पत्रकार बी एस बेनीवाल व्याख्याता पुरण मल बुनकर पूर्व प्रधाना अध्याप कैलाश ज्योतिषी पूर्व प्रधाना अध्यापक रामजीलाल सेन आदि ने फोन पर बधाइयां दी है।