शुभम गुप्ता ने संभाली कमान, हरिनारायण यादव की विदाई

मनोहरपुर नगरपालिका में बदलाव
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर नगरपालिका में बुधवार को प्रशासनिक बदलाव के तहत नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिसर में आयोजित स्वागत एवं विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण एवं साफा बांधकर शुभम गुप्ता का भव्य स्वागत किया, वहीं पूर्व अधिशासी अधिकारी हरिनारायण यादव को भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के दौरान पालिका के कनिष्ठ अभियंता वीरेन्द्र कुमार सहित एफओ कृष्ण कुमार यादव, फायरमैन चन्द्रकांता सैनी, एटीपी पुनिता टांक, अकाउंटेंट पीयूष शर्मा, कांता मीणा, कैलाश गुर्जर, अमित कुमार, निर्मल शर्मा, मुकेश गढ़वाल, बाबूलाल यादव, राजेन्द्र खटाना, जीतू मीणा, गजानंद बेनीवाल, रिजवान खान, भगवान सहाय भाटी एवं राजेन्द्र बेनीवाल सहित पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुभम गुप्ता को नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनसे मनोहरपुर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
पूर्व अधिशासी अधिकारी हरिनारायण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मनोहरपुर के लोगों के साथ उनका हमेशा आत्मीय संबंध रहा है। यहां के लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग, स्नेह और सम्मान मिला, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि मनोहरपुर नगरपालिका में नए अधिशासी अधिकारी का हार्दिक स्वागत है। उन्हें विश्वास है कि शुभम गुप्ता नगर के विकास कार्यों को नई दिशा देंगे तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
वही पूर्व चेयरमैन सुनीता प्रजापत व शंकर प्रजापत ने भी अधिशाषी अधिकारी शुभम गुप्ता व हरिनारायण यादव का सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान बीएस बेनीवाल,डॉ. सुशील गुप्ता, बजरंग बिदारा वाले, सुरेश जैन, सुशील गोयल, रमेश चौधरी, कमलेश अग्रवाल एवं संदेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *