जेएसडब्ल्यू समूह भारत का तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाला कॉन्गलोमरेट ब्रांड

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के प्रमुख बहु-व्यवसायी समूह ब्रांड (डाइवर्सिफाइड कॉन्गलोमरेट) में से एक, जेएसडब्ल्यू समूह को ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100, 2026 की रिपोर्ट में भारत का सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाला कॉन्गलोमरेट ब्रांड करार दिया गया है। इसका ब्रांड मूल्य सालाना स्तर पर 55% बढ़कर 2.3 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर, ब्रांड मूल्यांकन से जुड़ी परामर्श कंपनी, ब्रांड फाइनेंस की ओर से जारी इस रैंकिंग से क्षमता विस्तार, विभिन्न किस्म के मूल्यवर्द्धित उत्पाद और वहनीयता पर व्यापक निवेश के मद्देनज़र समूह की मज़बूत होती बाज़ार स्थिति रेखांकित होती है। समूह को यह स्थान उस साल मिला है जब भारत की ब्रांडेड अर्थव्यवस्था में ज़बरदस्त मज़बूती दर्ज हुई है। ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शीर्ष 100 ब्रांड का कुल ब्रांड मूल्य सालाना आधार पर 7% की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 252.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *