
www.daylifenews.in
भुवनेश्वर। अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थान बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी (बीजीयू) ने मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) इन बिज़नेस एनालिटिक्स (2026–28) के प्रथम बैच के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एमबीए (2026–28) बैच का भी दीक्षारंभ समारोह संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी पूर्वी भारत का पहला विश्वविद्यालय है, जिसने केपीएमजी इंडिया के साथ सह-डिज़ाइन एवं सह-संचालित दो वर्षीय एमबीए इन बिज़नेस एनालिटिक्स कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस अवसर पर बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. कुलभूषण बलूनी, बिरला स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के डीन प्रो. पी. नायक, कुलसचिव तनमय कुमार पटनायक सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारी, पूर्व छात्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. कुलभूषण बलूनी ने कहा, “किसी भी संस्थान का निर्माण उसके विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से होता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, उसी के साथ यह संस्थान भी निरंतर प्रगति करेगा।”