श्याम मेटालिक्स ने ओडिशा में एल्युमिनियम फॉयल संयंत्र शुरू किया

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी एसएमईएल स्टील स्ट्रक्चरल प्राइवेट लिमिटेड ने आज ओडिशा के संबलपुर स्थित अपने एल्युमिनियम फॉयल संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। इस संयंत्र की स्थापित उत्पादन क्षमता 18,000 टन प्रतिवर्ष (टीपीए) है और यहां 6 से 40 माइक्रॉन मोटाई तक की प्रीमियम गुणवत्ता वाली एल्युमिनियम फॉयल का निर्माण किया जाएगा। श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बृज भूषण अग्रवाल ने कहा, संबलपुर संयंत्र में एल्युमिनियम फॉयल के वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत विश्वस्तरीय डाउनस्ट्रीम एल्युमिनियम इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उच्च गुणवत्ता वाले विशेष उत्पादों के माध्यम से हम तेजी से बढ़ते औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने, नए राजस्व स्रोत विकसित करने और ओडिशा में स्थानीय आर्थिक विकास तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि सितंबर के अंत तक फ्लैट रोल्ड प्रोडक्ट्स लाइन शुरू होने के साथ हमारा एल्युमिनियम इकोसिस्टम पूरी तरह विकसित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *