
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से नवभारत माध्यमिक विद्यालय, हिंदी भवन, आगरा रोड, जयपुर में “सोचो, लिखो और जीतो” लिखित प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में ज्ञान के प्रति गहरी रुचि और उत्साह देखने को मिला। संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर के पर्यटन स्थलों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका छात्राओं ने अपनी सूझबूझ और समझदारी से उत्तर देकर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश शर्मा एवं वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तषमिया कुरैशी एवं तन्वी शर्मा, द्वितीय स्थान अभिनन्दन कुमार एवं अलिशा कुरैशी तथा तृतीय स्थान कवीश पालीवाल एवं रमन ने प्राप्त किया। साथ ही विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों का मनोबल बढ़ाती हैं, उनमें नई ऊर्जा का संचार करती हैं तथा मानसिक विकास को प्रोत्साहित करती हैं।