महवा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार मण्डावर एसडीएम बजरंगलाल स्वामी को सौंपा

सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। जिला कलेक्टर दौसा ने प्रशासनिक कारणों से महवा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार मण्डावर एसडीएम बजरंगलाल स्वामी को सौंपा गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्वामी अपने वर्तमान पद के साथ-साथ महवा एसडीएम के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।
जिला कलेक्टर दौसा ने आदेश में महवा तहसीलदार पृथ्वीराज मीना को निर्देश दिए गए हैं कि वे महवा उपखंड अधिकारी कार्यालय का प्रभार विधिवत बजरंगलाल स्वामी को हस्तांतरित कराएं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था प्रशासनिक कारणों से की गई है, ताकि महवा उपखंड में प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *