जापान में राजस्थान पर्यटन सेक्टर प्रमोशन के लिए शानदार प्रस्तुति

www.daylifenews.in
जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया की जापान के टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित ”रॉयल राजस्थान : सेलेब्रेटिंग इंडियाज हेरिटेज,कल्चर & टूरिज़्म” कार्यक्रम में राजस्थान ने अपनी समृद्ध विरासत, विविध पर्यटन आकर्षणों और सांस्कृतिक वैभव का भव्य प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने भारत और जापान के बीच पर्यटन संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया।
इस कार्यक्रम में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (HFR) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष हुसैन खान एवं सचिव रणविजय सिंह के नेतृत्व में सहभागिता की। साथ ही होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के अध्यक्ष दिलीप तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, राजस्थान को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में आगे बढ़ाने के लिए आतिथ्य उद्योग की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जापान में भारत की राजदूत सुश्री नगमा मोहम्मद मलिक के उद्घाटन संबोधन से हुआ। तत्पश्चात राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने मुख्य वक्ता के रूप में संदेश प्रसारित किया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी ने राजस्थान पर्यटन कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुति दी, जबकि विभाग के अधिकारी एवं राजस्थान के पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
भारतीय दूतावास द्वारा आमंत्रित जापान के प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स, जो राजस्थान पर्यटन को सक्रिय रूप से बढ़ावा देते हैं, ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक जापानी पर्यटकों को राजस्थान आने के लिए प्रेरित करना था।
इस पहल के माध्यम से राजस्थान की अनूठी पर्यटन संभावनाओं, ऐतिहासिक धरोहर, जीवंत संस्कृति और विश्वविख्यात आतिथ्य परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे राजस्थान की पहचान एक विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में और अधिक मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग के सीनियर एडिशनल डायरेक्टर आनंद कुमार त्रिपाठी, एडिशनल डायरेक्टर राजेश शर्मा,’ डिप्टी डायरेक्टर उपेंद्र सिंह शेखावत एवं नवल बसवाल, जॉइंट डायरेक्टर अजय कुमार शर्मा एवं बजरंग लाल शर्मा के अलावा एफअचटीआर, एचआरएआर, एडीटीओआई के सदस्य भी उपस्थित रहे। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *