
राजस्थान हज कमेटी को अब तक 4000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं
फारूक सामोदिया की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाऊंडेशन की ओर से आवेदन हज-2027 के इच्छुक आवेदकों की सहायता लिए चौथा हज आवेदन कैम्प हज हाउस, करबला, में लगाया गया जिसमें 92 हज यात्रियों ने ओनलाइन आवेदन किये
हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि कैम्प में हज यात्रियों के ब्लड ग्रुप की जांच हाजी मौहम्मद सलाम के द्वारा कि गई। ओर ऑनलाइन आवेदन भरने का काम आसीफ हम्ज़ा खान, मौहम्मद शाहरुख, मौहम्मद जावेद, मौहम्मद ज़कि , मौहम्मद इरफान खान के द्वारा किया गया ओर हज यात्रियों के आवेदन भरने से पहले उनके कागज़ात की जांच पड़ताल का काम हाजी मोहम्मद अशफाक नक़वी, मोहम्मद साबिर, अब्दुल अज़ीज़ , अब्दुल नफिस,मौहम्मद असलम साबरी, मौहम्मद आसिफ राजा, एहसानउद्दीन, युसुफ कुरैशी के द्वारा किया गया।
हाजी शाहिद मौहम्मद ने बताया कि आज के कैम्प में अमीन कागजी विधायक किशनपोल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान स्टेट हज कमेटी,जावेद कागज़ी हाजी निज़ामुद्दीन, अख्तर रिज़वी, मोईनुद्दीन मकराना,हाजी मौहम्मद क़मर , फुरकान पठान हाफिज शाकिल, मोरवी अब्दुल हमीद ने, हाजी उस्मान, मौहम्मद सलिम महाराज आदि ने शिरकत की।