
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। उप तहसील परिसर मनोहरपुर में सोमवार को खटीक समाज सेवा समिति मनोहरपुर के पूर्व अध्यक्ष जगमाल असवाल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार राजेंद्र सामरिया का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जगमाल असवाल ने कहा कि नायब तहसीलदार बनकर आए राजेंद्र सामरिया ने शाहपुरा क्षेत्र में पहले भी कानूनगो के पद पर कर सेवाएं दी थी। मनोहरपुर तहसील में नायब रहसीलदार के पद पर नियुक्त होने पर उनकी सराहनी सेवाओं का समस्त जनता को लाभ मिलेगा। इस मौके पर रशीद अहमद (HFM), पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश असवाल, पूर्व वार्ड पंच सुनील असवाल, एडवोकेट मुराद अहमद, एडवोकेट बीएस बेनीवाल, राकेश असवाल, राजेंद्र असवाल, युसूफ खान, योगेश असवाल, महेश मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।