
www.daylifenews.in
गुरुग्राम। भारत की प्रमुख ग्लोबल एयरलाइन, एअर इंडिया ने दुनिया भर में लोकप्रिय अपने मोबाइल ऐप पर कई और नई सुविधाएं शुरू की हैं। इस कदम के साथ अपने मेहमानों को यात्रा का सहज एवं उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने की एअर इंडिया की प्रतिबद्धता और मजबूत हो गई है। एअर इंडिया की अपनी डिजिटल टीमों द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया यह नया ऐप यात्रियों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि वे अपनी यात्रा के हर चरण में ज़्यादा सहज और नियन्त्रित अनुभव पा सकें। बुकिंग, पेमेंट, एयरपोर्ट सर्विस, ज़रूरी सहयोग, बैगेज ट्रैकिंग, लॉयल्टी मैनेजमेंट और एआई- आधारित सहायता को एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाकर, एअर इंडिया का मोबाइल ऐप अबऐसा वन-स्टॉप साथी बन गया है जो यात्रा को अधिक सुविधाजनक, पूर्वानुमानित और सुखद बनाता है। एअर इंडिया के चीफ डिजिटल और टेक्नोलॉजी ऑफिसर, डॉ. सत्य रामास्वामी ने कहाः “हम मेहमानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए और उनकी यात्रा से जुड़ी अक्सर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए हर नई सुविधा लेकर आते हैं।”