शैलेन्द्र मीणा जिला प्रभारी एवं नीमराणा मंडल का प्रभारी नियुक्त

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के महासचिव शैलेन्द्र मीणा को पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से NSUI का जिला प्रभारी एवं नीमराणा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर शैलेन्द्र मीणा ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पूर्व विधायक एवं ज़िलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने, युवाओं को जोड़ने तथा नीमराणा मंडल में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *