
www.daylifenews.in
मुंबई। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हुई अपनी बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी। पहली तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग माहौल पूरी तरह से अनिश्चितताओं से भरा रहा। इसके बावजूद भारत की घरेलू आर्थिक रफ्तार मजबूत बनी रही और क्रेडिट की मांग में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली। इन चुनौतियों के बावजूद बैंक ने एक और तिमाही में मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन किया। बैलेंस शीट की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर लगातार फोकस रखा गया। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संजय अग्रवाल ने कहा, भू-राजनीतिक निश्चितताओं से भरी चुनौतीपूर्ण तिमाही के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। मैं सरकार और रेगुलेटर्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने समय रहते ऐसे कदम उठाए, जिनसे अर्थव्यवस्था पर किसी बड़े सीधे असर को टाला जा सका। उन्होंने कहा कि इस व्यापक आर्थिक माहौल के बीच बैंक ने डिपॉजिट और एडवांसेज दोनों में अच्छी बढ़ोतरी के साथ बेहतर मुनाफा दर्ज किया।