कांग्रेस और आदिवासी समाज का रिश्ता बेहद मजबूत : अशोक गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सिविल लाइंस, जयपुर आवास पर पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के साथ पधारे आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया।
कांग्रेस और आदिवासी समाज का रिश्ता आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक बेहद मजबूत और आत्मीय रहा है। हमारी कांग्रेस सरकार में वनाधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन, आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और TSP क्षेत्र के बजट में लगातार वृद्धि इसका प्रमाण है।
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सदैव आदिवासी समाज के हक और सम्मान के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। यह जानकारी गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट के ज़रिये मीडिया को भी दी।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2082747294760509591

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *