
www.daylifenews.in
जयपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आज हज-2027 के लिए डिजिटल रैंडम लॉटरी (Digital Random Lottery) आयोजित की गई। लॉटरी के परिणामों के अनुसार राजस्थान से प्राप्त सभी हज आवेदकों का चयन कर लिया गया है।
राजस्थान से हज-2027 के लिए कुल 5,919 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 800, बगैर मेहरम (Ladies Without Mehram) श्रेणी के 24 तथा जनरल श्रेणी के 5,095 आवेदन शामिल हैं। राजस्थान का अंतिम (फाइनल) कोटा 5,919 निर्धारित किया गया है, जिसके कारण सभी पात्र आवेदकों का चयन सुनिश्चित हुआ है।
हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि आवेदकों में 2,959 पुरुष एवं 2,960 महिला हज यात्री शामिल हैं।
जिलेवार पंजीकरण में नागौर सबसे आगे रहा, जहाँ से 1,210 पंजीकरण प्राप्त हुए। इसके बाद जयपुर से 992, जोधपुर से 451, अलवर से 372, कोटा से 254, बाड़मेर एवं भरतपुर से 233-233, उदयपुर से 216, अजमेर से 197, भीलवाड़ा से 178, पाली से 158, टोंक से 145, बीकानेर से 137, सीकर से 113, बांसवाड़ा से 109, जैसलमेर एवं चित्तौड़गढ़ से 107-107, चूरू से 94, बारां से 83, सवाई माधोपुर से 72, डूंगरपुर से 71, झालावाड़ से 61, बूंदी से 50, दौसा, हनुमानगढ़, झुंझुनूं एवं करौली से 42-42, जालौर से 40, प्रतापगढ़ से 32, धौलपुर से 28, श्रीगंगानगर से 21, सिरोही से 16 तथा राजसमंद से सबसे कम 15 पंजीकरण प्राप्त हुए।
हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त तक प्रति हज यात्री 1,52,300 रुपए जमा कराने होंगे । यह पेसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, यूनियन बैंक, तथा ऑनलाइन भी हज कमेटी खाते में जमा की जा सकते हैं। पहली किस्त जमा कराने के बाद सभी हज यात्रियों को अपना हज आवेदन की प्रती मय सभी दस्तावेज के साथ ओर जमा कराए गये पेसे की रसीद स्टेट हज कमेटी को इस पते पर खुद आकर या पोस्ट के जरिए राजस्थान स्टेट हज कमेटी हज हाउस कर्बला जयपुर 302002 पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0141, 2634786, 2227016 संपर्क करें।