
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)।महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर बुधवार को मनोहरपुर कस्बे में पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा संकल्प पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
पैदल मार्च मनोहरपुर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक तक निकाला गया। मार्च में महिला सुरक्षा से संबंधित बैनर एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया तथा महिलाओं के प्रति संवेदनशील एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी, सिमरन बाई, राकेश हलकारा, अंजना हलकारा, पूर्व पार्षद मंजू छिपा, पूर्व पार्षद नीलम नायक, एएसआई रामू सिंह, एएसआई राजेश कुमार सहित पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।