
150 पौधों का वितरण, गुरुपूर्णिमा महोत्सव व रीडिंग कैंपेन के साथ आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर/शाहपुरा (जयपुर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचूकाबास में बुधवार को सघन वृक्षारोपण, रीडिंग कैंपेन, गुरु पूर्णिमा एवम् डीबीटी योजना आर.पी. रामकरण माली के आतिथ्य, प्रधानाचार्य नरेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता एसडीएमसी सदस्य रिछपाल यादव , उपप्रधानाचार्य मनोज शर्मा संयोजिका रीडिंग कैंपेन वृक्षारोपण संयोजक रोहिताश्व डूडी एवं प्रभारी कालूराम यादव सहित अभिभावकों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत करीब 150 पौधों का विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में वितरण किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित रैली निकालकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि माली ने कहा कि “लगातार स्वाध्याय और नियमित अध्ययन से ही सपनों को साकार किया जा सकता है।” प्रधानाचार्य अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकों से मित्रता करने, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया।
विद्यालय में रीडिंग कैंपेन के तहत सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से आधे घंटे तक स्वाध्याय किया।
विद्यालय में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत मां शारदा की पूजा-अर्चना से हुई। विद्यार्थियों एवम् शिक्षकों ने अपने प्रथम गुरु माता-पिता को स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव व्यक्त किया। भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान को रेखांकित किया।
शाहपुरा निवासी सोनू सीपुरिया ने पौधे लगाने के लिए 20 गमले उपलब्ध कराए। साथ ही पूर्व एएओ बाबूलाल शर्मा ने बिस्कुट तथा शाशि कालूराम यादव ने केले वितरित किए।
इस मौके पर उपप्रधानाचार्य राहुल शर्मा रामकरण ढबास,व्याख्याता मनोज शर्मा, अमृतलाल जाट, पूनम वर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र कुड़ी, स्टॉप सेक्रेटरी बाबूलाल बुनकर, अर्जुन लाल जाट, मुकेश यादव, विमल शर्मा, ओमप्रकाश पुरी, सुजान सिंह, भवानी शंकर कौशिक, ममता यादव सहित स्टाफ मौजूद रहा।