अदाणी ग्रुप ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाक़ात की

www.daylifenews.in
अहमदाबाद। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा शुरू किए गए बुनियादी स्तर के इनोवेशन मुवमेंट वंदे भारतम के लिए ग्रुप का देशव्यापी आउटरीच अभियान इस सप्ताह भी जारी रहा। इसके तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, पुडुचेरी, ओडिशा, असम, तेलंगाना, मेघालय, महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें की गईं। साथ ही, इस बात पर भी चर्चा हुई कि ‘वंदे भारतम’ किस तरह युवा इनोवेटर्स को ज़रूरी मेंटरशिप और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर दे सकता है। उनके आइडियाज़ को स्टार्ट-अप में बदलने के लिए उन्हें एक राष्ट्रीय मंच प्रदान कर सकता है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहाः वंदे भारतम को मिले रिस्पॉन्स ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। 25,000 से ज़्यादा आवेदन मिलना सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह देश और देश के बाहर हर कोने में मौजूद उस असाधारण प्रतिभा एवं महत्वाकांक्षा का सबूत है, जो सही मंच का इंतज़ार कर रहे हैं। देश भर के मुख्यमंत्रियों का समर्थन इस बात की पुष्टि करता है कि जब सरकार और उद्योग जगत साथ आते हैं, तो हम हर युवा इनोवेटर को अवसर प्रदान कर सकते हैं, फिर चाहे वे किसी भी कोने से आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *