
www.daylifenews.in
मुंबई। वोडाफोन आइडिया की सीएसआर शाखा, वी फ़ाउंडेशन ने एरिक्सन के साथ साझेदारी में एक इंटर-स्कूल रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म रोबोत्सव – द फ़ेस्टिवल ऑफ़ टेक्नोलॉजी की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म को युवा छात्रों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और स्टैम के प्रति जुनून बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रोबोटिक्स लैब प्रोग्राम के तहत आयोजित रोबोत्सव की वेबसाइट (https://robotsav.org/) को नॉलेज पार्टनर मोइनी फ़ाउंडेशन के सहयोग से लॉन्च किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, प्रोग्रामिंग, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और जनरेटिव एआई का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है। वोडाफोन आइडिया की चीफ रेगुलेटरी एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर और वी फाउंडेशन की डायरेक्टर, अंबिका खुराना ने कहा, “रोबोत्सव कई पहलों में से एक है, जिनका उद्देश्य युवा छात्रों के लिए रोबोटिक्स एवं एआई की पढ़ाई को ज़्यादा दिलचस्प और आसान बनाकर ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन में योगदान देना है।” एरिक्सन इंडिया में सस्टेनेबिलिटी और कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी के हैड, सहर्ष साइमन डेविड ने कहा, रोबोत्सव एक रोमांचक प्लेटफॉर्म है जो छात्रों को टेक्नोलॉजी को एक्सप्लोर करने, इनोवेट करने और रचनात्मक तरीकों से टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करता है।