ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय महासचिव जी. देवराजन का भव्य स्वागत

सदस्यता अभियान एवं निकाय चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा
www.daylifenews.in
जयपुर। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय महासचिव जी. देवराजन के जयपुर आगमन पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनका गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में राजस्थान प्रदेश संयोजक अधिवक्ता मनीष शर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव को प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे राजस्थान में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। अधिवक्ता मनीष शर्मा ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों एवं रणनीति पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए आमजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी तथा निकाय चुनावों में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जी. देवराजन ने चिकित्सा, किसान, युवा, महिला, व्यापार, सदस्यता व प्रचार प्रसार प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं आमजन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय महासचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *