विद्याधर नगर में पुलिस एवं नागरिकों के बीच संवाद

डे लाइफ ब्यूरो
www.daylifenews.in
जयपुर। पुराने विद्याधर नगर निवासी, व्यापार मंडल एवं स्थानीय पुलिस के बीच स्थानीय मुद्दों एवं शांति व्यवस्था के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पुराने विद्याधर नगर के ए बी सी डी ब्लाक में शांति व्यवस्था, नशा मुक्त युवा, पॉवर बाइक से तेज दौड़ते युवाओं पर प्रतिबंध, छोटे बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा पर आपसी बातचीत कर इनके समाधान की बात कही। साथ ही पार्कों की दुर्दशा, उनमें लगे इकुप्मेंट की मरम्मत कर चेंज करने, पार्कों में
बढ़ता न्यूसेन्स रोकने, मैन रोड्स व गलियों में गायों बढ़ती आवाजाही को रोकने एवं मस्जिद के सामने गायों द्वारा यातायात व्यवस्था में बाधा व सफाई व्यवस्था की मांग की। नेशनल हैंडलूम, मंदिर मोड एवं 15 नंबर बस स्टेण्ड तक पुलिस गश्त बढ़ाने एवं शांति व्यवस्था में सहयोग की मांग की। साथ ही मंदिर मोड़ पर शराब की दुकानों से लेकर सर्किल के चारों ओर लगे ठेलों पर होते न्यूसेन्स को रोकने की बात भी कही गई।
इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर विद्याधर नगर हरिराम, दौलत सिंह चालक कांस्टेबल, समाजसेवी नाथूराम गुजर, कुलदीप यादव, पुराने विद्याधर नगर के व्यापार मंडल सदस्य किशन अग्रवाल, श्याम शर्मा, रावत साहब, गोवर्धन राठौड़, मनोज रजक, मनोज सैन, रफीक खान, कांग्रेस नेता जतिन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद साबिर एवं गणमान्य लोग इस संवाद बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *