
www.daylifenews.in
जयपुर। समाजसेवा, स्वैच्छिक रक्तदान और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी, रक्तदाता एवं राजनीतिज्ञ समीर मलिक को एक्सप्रेस न्यूज़ भारत एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यूज़ चैनल प्रमुख इफ़्तिख़ार अली त्यागी, राजस्थान नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन एम. डी. चोपदार, एक्सप्रेस न्यूज़ भारत राजस्थान चीफ़ अबरार त्यागी,सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, डॉक्टर, प्रोफेसर एवं गणमान्य मौजूद रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद समीर मलिक ने इस उपलब्धि को समाज के प्रति अपने दायित्व और सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी जनकल्याण, सामाजिक समरसता और रक्तदान जैसे मानवीय अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।