
www.daylifenews.in
सूरत। जैनम, एक एंड-टू-एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी, ने अपनी परिवर्तित ब्रांड पहचान के तहत पहला ब्रांड कैंपेन ‘कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ लॉन्च किया है । इस कैंपेन की रूपरेखा और इसे तैयार करने का काम ‘DAIKO FHO’ के साथ मिलकर किया गया है, जो इन फ़िल्मों के पीछे की क्रिएटिव एजेंसी है। जैनम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मिलन पारिख ने कहा, “पिछले 22 वर्षों में जैनम ने भारत के फाइनेंशियल बाज़ारों के साथ-साथ स्वयं भी निरंतर विकास किया है।“ जैनम के चीफ बिज़नेस ऑफिसर पुलक कुमार सिंह ने कहा, “यह कैंपेन रोज़मर्रा की उन परिस्थितियों के माध्यम से इस इवोल्यूशन को दर्शाता है, जो आज लोगों के बाज़ारों से जुड़ने के तरीके से मेल खाती हैं।”जैनम की चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर ऐश्वर्य गुप्ता ने कहा, “’कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ बाज़ारों में वर्षों से अर्जित हमारे अनुभव को अधिक समकालीन, सहज और लोगों से जुड़ने वाली ब्रांड लैंग्वेज के माध्यम से प्रस्तुत करता है।”DAIKO FHO के क्रिएटिव पार्टनर शिवानंद मोहंती (DOC) ने कहा, “जैनम का मानना है कि इन्वेस्टिंग और ट्रेडिंग ऐसी स्किल्स, जो ज्ञान, अनुशासन और एकाग्रता पर आधारित होती हैं।”