सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। सावन माह के पहले सोमवार पर कस्बे के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
कस्बे के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बताया कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। वर्षभर इस पावन अवसर का इंतजार रहता है और पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
कई शिवालयों में कांवड़िए भी पवित्र जल लेकर पहुंचे और शिवलिंग पर कांवड़ का जल अर्पित किया। मंदिर परिसरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं
छारसा धाम मेँ महादेव मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। महादेव मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कस्बे में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *