
रायसर थानाधिकारी ने स्पष्ट कहा किअशांति फैलाने वाले को नहीं बख्शा जाएगा
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रायसर थाने के अधीन स्थल ताला चौकी पर चालीसवां मोहर्रम (ताजिया) को लेकर रायसर थानाधिकारी राजपाल सिंह ने सीएलजी सदस्यों व ताजियादारों एवं ग्रामवासियों की मीटिंग ली। रायसर थानाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि चालीसवां मोहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए।उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी।थानाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक, भड़काऊ या सांप्रदायिक सौदर्य बिगाड़ने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे साझा करें। थानाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जाए।
कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहेगा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताला कस्बे में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहेगा। इस दौरान ताला चौकी इंचार्ज शिवकरण गुर्जर, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल गोकुल कुमार, ताला प्रशासक आमिर खान शेख, पूर्व सरपंच फकरुद्दीन शेख, पूर्व सरपंच अन्नु खां शेख सीएलजी सदस्य अल्ताफ खान, हाजी ईशाक खान, अर्जुन प्रजापत, लाइसेंस दारी इस्माइल खान झेडु,बिजली विभाग से रामजीलाल मीणा,मदन सिंह,अब्दुल इस्लाम, सुवा खान, पप्पू खां शेख़,सहित ग्रामीण मौजूद रहे।