F1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन ने जेमिमा रोड्रिग्स को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

www.daylifenews.in
दिल्ली। मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड (एमएफआरएल) ने भारतीय महिला क्रिकेट स्टार जेमिमा रोड्रिग्स को आगामी F1® सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026 का ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की घोषणा की है। वह मुंबई फाल्कन्स के ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में श्रेयस अय्यर के साथ जुड़ रही हैं, जिससे पूरे भारत में मोटरस्पोर्ट्स की पहुंच बढ़ाने के टीम के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। देश भर के उभरते रेसर्स को प्रोत्साहित करते हुए, जेमिमा रोड्रिग्स ने युवा गेमिंग और मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों से राष्ट्रव्यापी F1® सिम रेसिंग इंडिया ओपन में भाग लेने और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिभागियों और प्रशंसकों को 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित होने वाले टाइम ट्रायल्स में इस रोमांच का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए भी आमंत्रित किया, जहाँ प्रतियोगी चैंपियनशिप के अगले चरण में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे। मुंबई फाल्कन्स रेसिंग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित गढोक ने कहा, फॉर्मूला 1 बहुत तेज़ी से बदल रहा है और इसे देखने वाले लोग भी बदल रहे हैं। आज पहले से कहीं ज़्यादा युवा और महिलाएँ इस खेल से जुड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *