मैंने एक साल पहले से ही जनता को चेताना शुरू कर दिया था : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। मैंने विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले से ही आम जनता को चेताना शुरू किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आ गई तो कांग्रेस सरकार के दौरान चल रही योजनाओं को बंद कर देगी। खुद प्रधानमंत्री मोदी जी को यह कहना पड़ा था कि ऐसा नहीं होगा। यह बात राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा भाजपा सरकार आधिकारिक आदेश निकालकर योजनाओं को बंद तो नहीं कर सकी, लेकिन योजनाओं के लिए जरूरी आपूर्ति ही बंद कर दी है, ताकि योजनाएं अपने आप दम तोड़ दें।
देश के प्रसिद्ध न्यूज़ पेपर की कटिंग को साथ में दिखते हुए उन्होंने कहा बच्चों को स्कूल में दूध पिलाने की बाल गोपाल योजना इसका ताजा उदाहरण है। पिछले तीन महीनों में सिर्फ 41.9 प्रतिशत मिल्क पाउडर ही स्कूलों को सप्लाई हो पाया है। भरतपुर, अलवर, उदयपुर, ढोलपुर, डीग, खैरथल, बूंदी, नागौर, करौली, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, बारां, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, पाली और प्रतापगढ़ जैसे कई जिलों में तो अप्रैल से सितंबर 2026 की मांग के लिए दूध की सप्लाई अब तक शुरू ही नहीं हुई।
यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी रणनीति है, जिसके लिए मैंने पहले ही चेताया था। जनकल्याणकारी योजनाओं को खुलेआम बंद करने की हिम्मत नहीं तो चुपचाप आपूर्ति रोककर उन्हें खत्म करने की साजिश, यही भाजपा सरकार का असली चेहरा है।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2086734768939446320

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *