
‘इल्मी बैतूल माल’ से पप्पू मास्टर को 50% शिक्षा ऋण स्वीकृत
www.daylifenews.in
हिंडौन सिटी/करौली। शिक्षा के प्रसार और समाज के मेधावी युवाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुस्लिम तेली महापंचायत द्वारा चलाए जा रहे ‘इल्मी बैतूल माल’ (Revolving Fund) के तहत एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है।
इस योजना के अंतर्गत हिंडौन सिटी स्थित गुलशन कॉलोनी निवासी पप्पू मास्टर जी के पुत्र की उच्च शिक्षा के कुल खर्च का 50% लोन (शिक्षा ऋण) स्वीकृत किया गया।
सहायता राशि का चेक मुस्लिम तेली महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको द्वारा पप्पू मास्टर को सौंपा गया। इस अवसर पर महापंचायत के कोषाध्यक्ष रमजान जी एवं करौली जिला अध्यक्ष आरिफ तेली विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य बातें: योजना: इल्मी बैतूल माल (Revolving Fund), लाभार्थी: पप्पू मास्टर (मैंनापूरा वाले, निवासी – हिंडौन सिटी), सहायता: बच्चे की शिक्षा हेतु 50% खर्च का लोन स्वीकृत, चेक वितरणकर्ता: अब्दुल लतीफ आरको (राष्ट्रीय अध्यक्ष), विशेष उपस्थिति: रमजान जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), आरिफ तेली (करौली जिला अध्यक्ष)
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने कहा कि समाज का कोई भी होनहार बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, यही ‘इल्मी बैतूल माल’ का मुख्य उद्देश्य है। यह फंड घूमता हुआ (Revolving) सहयोग कोष है जो समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रहा है। पप्पू मास्टर ने मुस्लिम तेली महापंचायत के इस सराहनीय कदम और सहयोग के लिए पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। (प्रेस विज्ञप्ति)