एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग रणनीतियां पेश कीं

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों में से एक एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने InvestRight और HDFC SKY प्लेटफॉर्म पर चुनी हुई एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग रणनीति लॉन्च की है। इस पेशकश के तहत 16 रेडी-टू-यूज़ मॉडलस (6 इक्विटी और 10 F&O के लिए) उपलब्ध कराए गए हैं जिनकी मदद से ग्राहक पहले से तय नियमों के आधार पर अपने ट्रेड अपने-आप कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्वयं कोई रणनीति बनाने या कोडिंग करने की जरूरत नहीं होगी। ये रणनीतियां ट्रेंड-फॉलोइंग, मीन रिवर्जन और मोमेंटम जैसे नियम-आधारित तरीकों पर आधारित हैं, जिसका उद्देश्य निवेशकों को भावनाओं के बजाय अनुशासित तरीके से निवेश करने, बदलती बाजार परिस्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया देने और बेहतर निर्णय लेने में मदद करना है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ धीरज रेली ने कहा, “इक्विटी और F&O के लिए मॉडल-आधारित रणनीतियों का यह चुना हुआ मार्केटप्लेस लॉन्च करके हम उन्हें उन्हीं भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स पर संस्थागत स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिनका वे पहले से उपयोग कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *