मुथूट फाइनेंस ने पहली तिमाही के मजबूत नतीजों का ऐलान किया

www.daylifenews.in
कोच्चि। भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी (NBFC) मुथूट फाइनेंस ने 30 जून 2026 को समाप्त हुई वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने कंसोलिडेटेड कर-पश्चात लाभ और लोन एसेट्स दोनों में साल-दर-साल मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का समेकित लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट साल-दर-साल 43% बढ़कर ₹1,91,532 करोड़ हो गया। तिमाही के दौरान इसमें ₹57,594 करोड़ का इजाफा हुआ। वहीं, कंसोलिडेटेड कर-पश्चात लाभ 43% बढ़कर ₹2,825 करोड़ पहुंच गया। कंसोलिडेटेड गोल्ड लोन एयूएम भी साल-दर-साल 48% बढ़कर ₹1,75,527 करोड़ हो गया, जिसमें तिमाही के दौरान ₹56,767 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुथूट फाइनेंस के निदेशक मंडल ने अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट को 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की सिफारिश की है। बोर्ड ने के.आर. बिजिमोन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाने की भी सिफारिश की है। मुथूट फाइनेंस के चेयरमैन, जॉर्ज जैकब मुथूट ने कहा, यह प्रदर्शन हमारे ग्राहकों के उस अटूट भरोसे की झलक है, जो वे मुथूट फाइनेंस पर जताते हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर, जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट ने कहा, हमें पूरा यकीन है कि हम अपनी ग्रोथ की रफ्तार बरकरार रखेंगे और अपने सभी हितधारकों के लिए लंबे समय तक वैल्यू क्रिएट करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *