गरीब सवर्णों को मिले 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण

पंचायती राज व नगरीय निकाय चुनाव
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय चुनावों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग
सुरेश बागड़ी
की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान की ओर से सोमवार को गरीब सवर्ण वर्ग को पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार प्रकाश चंद मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। महासभा ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों की तर्ज पर स्थानीय निकाय चुनावों में भी 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई।
महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के लिए शिक्षा और सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसी आधार पर ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनावों में भी गरीब सवर्ण वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए।
स्थानीय लोकतंत्र में मिले प्रतिनिधित्व
महासभा पदाधिकारियों का कहना है कि स्थानीय निकायों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण समाज को राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे गरीब सवर्ण वर्ग की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।
इस दौरान महासभा अध्यक्ष भोला सिंह किलानोत, दशरथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गिर्राज सिंह, ओमकार सिंह नरूका, सरूप सिंह, अमित सिंह, लोकेश प्रताप सिंह और शुभम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *