मण्डावर में महिलाओं ने मनाया लहरिया उत्सव

महिलाओं ने झूलों और बारिश का लिया आनंद
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। यहां भारत विकास परिषद मण्डावर एवं वैश्य महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती धर्मशाला में लहरिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।
लहरिया उत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। सावन की फुहारों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और पारंपरिक गीत-संगीत के माहौल का आनंद लिया।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की सुंदर एवं आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। झांकी ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया। आयोजन में सावन और लहरिया की पारंपरिक छटा देखने को मिली। महिलाओं ने सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लेते हुए सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों को जीवंत बनाए रखना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला वंदना सिंघल, वैश्य समाज अध्यक्ष अर्चना जैन, पंचायत समिति सदस्य पूजा गोयल, कल्पना गर्ग, मंजू मित्तल, शशि दुसाध, ममता दुसाध, संरक्षक संतोष गुप्ता, स्नेहलता झालानी, सीमा, प्राची, नीरू बंसल, मोनिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *