चंदवाजी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला विश्व आदिवासी दिवस

www.daylifenews.in
चंदवाजी (जयपुर)। चंदवाजी में रविवार को ​विश्व आदिवासी दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने डीजे के साथ रैली के रूप में भाग लिया। समारोह के दौरान पारंपरिक लोक नृत्यों,गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा और मीन भगवान के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रकृति वंदना के साथ हुआ। आदिवासी समाज के बुजुर्गों ने समाज की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और पर्यावरण संरक्षण के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों से प्रार्थना की।
​संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम: ​
समारोह में आदिवासी संस्कृति का अनूठा रूप देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों और बुजुर्गों ने वृक्ष की छाल लपेटकर हाथों में तीर कमान,भाले और हल लेकर ढोल, मांदल और चंग की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
इस दौरान विभिन्न गांवों से आए दलों आदिवासी संस्कृति के अनुरूप झांकियां सजाई गई जिसमें पारंपरिक तीर कमान भाले हल आदि का प्रदर्शन किया गया
​समाज सुधार और शिक्षा पर दिया गया जोर:
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय में शिक्षा के प्रसार और विशेषकर बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। इसके साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और नशाखोरी को दूर करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने सरकार द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं से सजग रहकर अपने अधिकारों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच महादेव प्रसाद मीना नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मीना सेवा संघ सत्यप्रकाश मीना आमेर इकाई अध्यक्ष लाल चंद मीना चंदवाजी भगवान सहाय मीना चितानु पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल मीना पूर्व इकाई अध्यक्ष, रामस्वरूप मीना (जयसिंह नगर),अनुसूचित जनजाति कर्मचारी हेमन्त बागड़ी, विनोद मीणा, लक्ष्मीनारायण मौर्य आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *