
www.daylifenews.in
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)। कस्बा निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेविका अंजली पारीक द्वारा समाजहित में किये गए सेवा कार्यो को लेकर रतनगढ़ कस्बें में आयोजित कार्यक्रम में एडब्ल्यूपीएल ग्रुप द्वारा इन्हें सिल्वर एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम में पधारे एडब्ल्यूपीएल ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया। पारीक के सम्मानित होने पर कस्बें में खुशी का माहौल हैं। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों व सहपाठियों ने पारीक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।