
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। संत गुरु रविदास महाराज की 650 वी जयंती वर्ष पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा शनिवार को कस्बे के अंबेडकर नगर स्थित गंगा माता मंदिर परिसर में पहुंची।
कलश मंगल यात्रा के विधानसभा प्रभारी एडवोकेट बीएस बेनीवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा संत गुरु श्री रविदास महाराज की 650 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष में प्रदेश भर में समरसता संकल्प अभियान को लेकर प्रदेश समरसता संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। जिसके तहत जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुरा विधानसभा का पहला कार्यक्रम मनोहरपुर मंडल का गंगा माता मंदिर में हुआ।
कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कृति सभ्यता एवं संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के योगदान को भारतीय संस्कृति में भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समरसता की जीत जलाई थी।
इस मौके पर भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अतिथि पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा विधायक प्रत्याशी उपेन यादव, भाजपा प्रवक्ता गुड्डू सैनी, मंडल अध्यक्ष यादव, यात्रा के लोकसभा प्रभारी एडवोकेट रघुवीर सिंह चौधरी, यात्रा के विधानसभा प्रभारी एडवोकेट बीएस बेनीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव मनोहरपुर ने विचार वक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है तो सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है।
कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
खीर प्रसादी का हुआ वितरण.. इसके बाद समापन पर युवाओं की तरफ से समरसता खीर बनाई गई। जिसे प्रसादी के रूप में वितरित किया गया।