धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई जनता समझ रही है : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। हिन्दू धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई अब जनता समझ रही है। 18 अगस्त से शुरू हो रही प्रदेश की सबसे बड़ी लक्खी पदयात्रा से पहले सांगानेर से रेनवाल तक के 25 किलोमीटर यात्रा मार्ग की जो हकीकत सामने आई है, वह भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर करती है। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट्स पर लिखते हुए आगे कहा।
जगह-जगह टूटी सड़कें, बारिश से बने गहरे गड्ढे, डेढ़ साल से सफाई न हुए नाले, यह सब उन रास्तों पर हैं जहां से लाखों श्रद्धालु गुजरेंगे। स्थानीय निवासियों ने बार-बार शिकायत की, लेकिन डेढ़ साल से कोई सफाई नहीं हुई। नगर निगम, जेडीए और सड़क निर्माण निगम, तीनों इस मेगा हाईवे के जिम्मेदार होने के बावजूद तैयारियां अधूरी हैं।
श्रद्धालुओं की आस्था के साथ यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सरकार को तुरंत यात्रा मार्ग की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आस्था की राह किसी दुर्घटना की वजह न बने। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर इस बाबत राजस्थान के दैनिक समाचार पत्र की रिपोर्ट की कटिंग भी संलग्न की है।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2087788150311752007

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *