मनोहरपुर में फायर NOC नहीं तो नगर पालिका का नोटिस

बिना NOC के संचालित स्कूल लाइब्रेरी गार्डन फैक्ट्री पर नगर पालिका का एक्शन
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर। कस्बे में बिना फायर एनओसी संचालित लाइब्रेरी, स्कूल, मैरिज गार्डन और औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ नगर पालिका ने सख्त कार्यवाही की है।
ऐसे में नगर पालिका ने फायर एनओसी उपलब्ध नहीं होने पर 12 संस्थानों एवं इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस दौरान (AFO) कृष्ण कुमार यादव सहायक अग्निशामक नगर पालिका ने बताया की क्षेत्र के धूलेश्वर सड़क पर स्थित दुष्यंत विद्यापीठ स्कूल, रामा मैरिज गार्डन, मां जगदंबा लाइब्रेरी धूलेश्वर कॉलेज, अशोका पब्लिक स्कूल, हाई केयर हाईजीन मंगलम इंडस्ट्री, बालाजी रबर इंडस्ट्रीज, जीपी एंटरप्राइजेज, जयपुर रॉक्स कंपनी मंगलम कॉलोनी, गणपति गैसेस और बालाजी इंजीनियरिंग मंगलम कॉलोनी सहित संस्थानों को फायर एनओसी के संबंध में नोटिस दिए गए हैं।
वही नोटिस के बाद दो कंपनियों ने ली NOC नगर पालिका की कार्रवाई के बाद नारायण दास इंडस्ट्रीज मंगलम और अग्रवाल सेंट प्राइवेट लिमिटेड मंगलम ने फायर NOC प्राप्त कर ली है। इससे नगर पालिका की कार्रवाई का असर भी सामने आया है।
वही नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अग्नि सुरक्षा मानकों और आवश्यक अनुमति को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल, लाइब्रेरी, मैरिज गार्डन और औद्योगिक इकाइयों में आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए फायर सेफ्टी व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।
गौरतलब है कि पूर्व में एक नैपकिन फैक्ट्री में आग चुकी हैं ऐसे में ऐसे भयानक हादसे से बचाव को लेकर ही नगर पालिका एक्शन मोड पर नजर आ रही है।
क्या कहते हैं पालिका (AFO)सहायक अग्निशामक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आगे भी ऐसी लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर स्कूल जहा फायर NOC नहीं होने पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *